Advertisement

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कलार समाज के सामुहिक विवाह और साहू समाज के कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कलार समाज के सामुहिक विवाह और साहू समाज के कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कवर्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम सुरजपुरा में कलार समाज के सामुहिक विवाह और ग्राम राम्हेपुर में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों द्वारा कलार समाज के आराध्य देव भागवन श्री सशस्त्र बाहु अर्जुन और साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस आयोजन के लिए डड़सेना कलार समाज और साहू समाज का प्रशंसा की। उन्होंनें कलार समाज के सामुहिक विवाह में वर-वधु को नव दंपात्य जीवन में प्रवेश करने पर उज्जवल भवष्यि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्राम सुरजपुरा के शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में बाउन्ड्रीबॉल निर्माण के लिए विभागीय मद और सड़क निर्माण के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी में पुराने आंगनबाड़ी भवन को डिसमेंटल कर नए आंगनबाड़ी भवन बनाने की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी डड़सेना कलार और साहू समाज की पहचान है। जिसके कारण समाज आज हर क्षेत्र में तरक्की के नए सोपान गढ़ रहा है। ये विशेषता समाज में आगे भी बने रहना चाहिए। इसके साथ ही अन्य समाजों को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता डड़सेना कलार और साहू समाज समाज में निहित है। राज्य की तरक्की और बेहतरी के लिए ये गुण जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पोखराज सिंह परिहार, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनिराम साहू, रामबिलास चंद्रवंशी, निर्मल द्धिवेदी, ईश्वरी साहू, रामप्रसाद बघेल, पार्षद रिंकेश वैष्णव, खिलेश्वर साहू, अमर कुर्रे, सनत साहू, रामकुमार ठाकुर, मयंक गुप्ता, हेमचंद चंद्रवंशी, सोनू ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47