Advertisement

देश के सभी राज्यो से छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य देकर बनाया जा रहा सशक्त-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

देश के सभी राज्यो से छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य देकर बनाया जा रहा सशक्त-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा विकासखंड के ग्राम खड़ौदा खुर्द, रबेली, सुरजपुरा, राम्हेपुर और दुल्लापुर में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने पटाखे फोड़कर, तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान खड़ौदा खुर्द, रबेली, सुरजपुरा, राम्हेपुर और दुल्लापुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होकर सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत कर हालचाल जाना। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भरोसा दिलाया। उन्होंने राज्य सरकार के काम काज और योजनाओ की जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 69 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पोखराज सिंह परिहार, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनिराम साहू, रामबिलास चंद्रवंशी, निर्मल द्धिवेदी, ईश्वरी साहू, रामप्रसाद बघेल, पार्षद रिंकेश वैष्णव, खिलेश्वर साहू, अमर कुर्रे, सनत साहू, रामकुमार ठाकुर, मयंक गुप्ता, हेमचंद चंद्रवंशी, सोनू ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए की घोषणा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मदनपुर स्कूल और खड़ौदा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए हैण्डपम्प खनन और खड़ौदा में बिजली लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम रवेली में यज्ञ स्थल में मंच के लिए 2 लाख, शनिदेव प्रागण के बाउंड्रीवाल के लिए 7 लाख, संस्कृति मंच के लिए 2 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने ग्राम रबेली के यज्ञ स्थल के लिए 02 लाख रूपए, शनिदेव प्रांगण के बाउन्ड्रीबॉल के लिए 07 लाख रूपए, सांस्कृतिक मंच के लिए 02 लाख रूपए, ग्राम सुरजपुरा के शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में बाउन्ड्रीबॉल निर्माण के लिए विभागीय मद और सड़क निर्माण के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी में पुराने आंगनबाड़ी भवन को डिसमेंटल कर नए आंगनबाड़ी भवन बनाने की घोषणा की। ग्राम दुल्लापुर में सीसी मार्ग के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के निवासियों को कराएंगे राम जन्मभूमि का दर्शन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। छत्तसीगढ़ के निवासी राम जन्मभूमि की दर्शन कर सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राम लला दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने की घोषणा की है। इसके लिए शासन द्वारा राम लला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत साल में 20 हजार यात्रियों को अयोध्या ले जाया जाएगा। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी नागरिक दिपावली तरह अपने घरों में दीपक जलाकर रौशन करें। इसके साथ ही सभी मंदिरों और शासकीय भवनों में भी लाईट से रौशन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47