Advertisement

जिला पंचायत की सामान्य सभा में आज धान खरीदी को लेकर चर्चा

जिला पंचायत की सामान्य सभा में आज धान खरीदी को लेकर चर्चा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत की सामान्य सभा में आज धान खरीदी के पश्चात् किसानों को किये जा रहे भुगतान के साथ ही साथ मनरेगा के लंबित भुगतान का मामला उठा है। जिला पंचायत अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस बात को चर्चा में लाया और प्रशासन को जानकारी देने को कहा कि क्या भाजपा के घोषणापत्र में अनुसार किसानो को धान खरीदी के उपरांत 3100/रु0 की दर पर भुगतान हो रहा है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार सरकार धान खरीदी के उपरांत मात्र एम.एस.पी. का भुगतान कर रही है। जबकि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि किसानों को 3100/रु प्रति क्विंटल एकमुश्त भुगतान करेगी। भुगतान की जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार 3100/रु0 के एकमुश्त भुगतान के अपने वायदे से पीछे हट गयी है। उन्होंने प्रशासन से प्रदेश सरकार की ओर से 3100/रु0 के एकमुश्त भुगतान के लिये प्रेषित किसी दिशा निर्देश की जानकारी भी मांगी। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में यह तथ्य भी चर्चा में आया कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वर्ष 2016-2017 के बोनस की घोषणा की भी, इसके विपरीत 2014-2015 का बोनस दिया गया है। 2014-2015 की तुलना में वर्ष 2016-2017 में पंजीकृत किसानों की संख्या ज्यादा थी।
घोषणापत्र के अनुरुप वर्षो का बोनस वितरण नहीं होने से बडी संख्या में किसान बोनस के लाभ से वंचित हो गये। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में मनरेगा के लंबित भुगतान की राशि पर भी चर्चा हुई। केन्द्र सरकार की नितियों के कारण मनरेगा के बजट व कार्याें में काफी कटौती हो चुकी है। मनरेगा के अन्तर्गत लक्ष्य के 130 प्रतिशत का कार्य सरगुजा जिले में हो चुका है। 13 करोड की मजदूरी का भुगतान लंबित है। प्रशासन से कहा गया कि वो जल्द से जल्द उपरोक्त राशि के भुगतान की व्यवस्था करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47