Advertisement

प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक की पहल,पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट आज से..

प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक की पहल,पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट आज से..

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली चौथी पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आज 17 फरवरी 2024 से खेल नगरी राजनांदगांव में प्रारंभ होने जा रही है। अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या 6 बजे से दिग्विजय स्टेडियम में होगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता अपने नियमों एवं खिलाडिय़ों के साथ ही आम नागरिकों में सद्भावना बनी रहे, इसी उद्देश्य को लेकर पी-4 आयोजन समिति द्वारा यह अनोखी क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जाती है। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इस रात्रिकालीन पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता को भव्य रूप दिया गया है। साथ ही खिलाडिय़ों के अलावा खेल प्रेमियों में हर एक गेंद पर मनोरंजन के साथ आनंद की अनुभूति हो ऐसा प्रयास किए जा रहे हैं।
इस भव्य आयोजन में प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक द्वारा इस वर्ष भी प्रतियोगिता में दस टीमों के मध्य दो पूल बनाकर लीग राऊण्ड के मैच पहले दौर में 17 से 22 फरवरी तक खेले जायेंगे। स्पर्धा का सेमीफायनल मैच 23 फरवरी को तथा फायनल मैच एवं समापन समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पूल ए में प्रेस क्लब, नागरिक इलेवन बी, डॉक्टर इलेवन, पुलिस इलेवन, नागरिक इलेवन ए तथा पूल बी में टैक्स बार एसोसिएशन, न्यायालय इलेवन, नगर निगम, नागरिक इलेवन सी तथा प्रशासन इलेवन की टीमें हिस्सा लेगी। मैदान को ध्वज पताका से सजाया गया है। इसके अलावा खिलाडिय़ों एवं दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस आज 17 फरवरी को संध्या 6 बजे से तीन मैच खेले जायेंगे। मैच 8-8 ओव्हर का होगा। पहला उद्घाटन मैच संध्या 6 बजे से डॉक्टर इलेवन विरूद्ध पुलिस इलेवन, दूसरा मैच संध्या 7.15 बजे से टैक्स बार विरूद्ध प्रशासन इलेवन, तीसरा मैच नागरिक इलेवन बी विरूद्ध प्रेस क्लब के मध्य रात्रि 8.30 बजे से खेला जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57