Advertisement

शासन की जनकल्याकारी जल जीवन मिशन से पार्रीखुर्द और कुसमी के ग्रामीणों को मिला रहा शुद्ध पेयजल

शासन की जनकल्याकारी जल जीवन मिशन से पार्रीखुर्द और कुसमी के ग्रामीणों को मिला रहा शुद्ध पेयजल

– उर्वशी – यामिनी को घर में नल लगने से समय की बचत एवं परेशानियों से मिली मुक्ति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //शासन द्वारा संचालित जल जीवन मिशन का लाभ अब दूर-दराज के रहने वाले ग्रामवासियों को मिलने लगा है। उन्हें शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती। उनके घरों में पाईपलाईन बिछाकर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल के लिए किसी तालाब, कुंआ, नाला इत्यादि तक जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। घरों में मिशन के जरिये आसानी से मिलने वाले शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों का समय भी अन्य कार्यों के लिए बच रहा है। जिले के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द और आश्रित ग्राम कुसमी के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन से शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत पाईप लाईन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत पार्टीखुर्द तथा उसके आश्रित ग्राम कुसमी में योजना के तहत दोनों ग्रामों के ग्रामीणों को नल से जल की सुविधा मिली है। इस कार्य को मिशन मोड में किया जा रहा है और कम समय में अधिक घरों तक पेयजल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। गांव के वार्ड नंबर- 12 तथा 13 की निवासी श्रीमती उर्वशी यादव तथा यामिनी कौशिक अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता था। पानी के लिए लम्बी लाइन लगाना, बोरिंग एवं कुंआ पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन के आने से उन्हें घर पर ही नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे उनके समय की बचत के साथ ही अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिली है। सरपंच बुधेस्वर साहू बताते है कि पानी की समस्या के कारण एक महिला के समय के साथ-साथ उनके पूरे घर वालों के समय का नुकसान होता था, किन्तु जल जीवन मिशन के आने के बाद आज उन सभी के काम समय से पूरे हो जा रहे है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57