Advertisement

घर-घर पानी समय पर मिले यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – कलेक्टर

घर-घर पानी समय पर मिले यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों के संबंध में कान्ट्रेक्टर्स की बैठक ली। कलेक्टर अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर पानी समय पर मिले यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर श्री अग्रवाल कहा कि जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखकर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यों को स्वीकृत किया गया है। इनमें से कुछ कार्य प्रारंभ और प्रगतिरत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी ठेकेदारों से कहा कि प्रगतिरत एवं स्वीकृत कार्यों को पूरा कर आगामी ग्रीष्मकाल के पहले स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने मार्च माह तक स्वीकृत सभी कार्यों को पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, यह जनहितकारी कार्य है। इसे प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में किसी को भी पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल के संबंध में जनसामान्य में समस्या होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लैक सूची एवं अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कान्ट्रेक्टर्स एवं ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया है वे शीघ्र शुरू कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सूचित करें। एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा एवं निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरा करें। इसके साथ ही साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समन्वय की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसी गांव में पेयजल की उपलब्धता के लिए कोई दिक्कत आ रही है तो फिल्ड में विजिट कर कार्य को पूरा करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत एवं के्रडा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूरे हो गए है, वहां विद्युत कनेक्शन के लिए त्वरित कार्रवाई कर जल आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी स्वीकृत कार्यों की बारी-बारी समीक्षा की। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समीर शर्मा, के्रडा विभाग की श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी एसडीओ, उप अभियंता एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57