Advertisement

कांग्रेस को तो भ्रष्टाचार के खेल पसंद है खिलाड़ियों का सम्मान उन्हें नहीं भाता

कांग्रेस को तो भ्रष्टाचार के खेल पसंद है खिलाड़ियों का सम्मान उन्हें नहीं भाता

खिलाड़ियों के साथ अन्याय करने वाले अब खेल अलंकरण समारोह पर राजनीति न करें : भाजपा

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा : भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ष यह आयोजन कर अपने वादे के मुताबिक खिलाड़ियों का सम्मान करने और उन्हें न्याय दिलाने के प्रतिबद्ध है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित खेल अलंकरण समारोह को लेकर कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति के मद्देनजर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस को तो भ्रष्टाचार के खेल पसंद है खिलाड़ियों का सम्मान उन्हें नहीं भाता।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पिछले 5 वर्ष का शासनकाल केवल घपले और घोटाले के नाम से पहचाना जाता है और कांग्रेस सरकार ओलंपिक खेल व अन्य खेल समारोह के नाम पर भी केवल घोटाले को बढ़ावा देती रही।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेसियों को खेल अलंकरण समारोह पर राजनीति न करने की नसीहत देते हुए कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करने की परंपरा भाजपा वर्षों से निभाती आ रही है। सन 2018 के पहले प्रतिवर्ष राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन कर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस आयोजन का महत्व इस बात को लेकर भी है कि खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित खिलाड़ियों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण का लाभ मिलता है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण देने के पीछे सरकार की मंशा यही रहती है कि खिलाड़ी निश्चिंत होकर न केवल अपनी प्रतिभा को निखारने में होने वाले खर्च को आसानी से वहन कर सकें, बल्कि अपना पूरा समय खेल को देकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्षों तक उक्त समारोह आयोजित नहीं करके ऐसे खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया है। इस अन्याय के लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक खिलाड़ियों का सम्मान करने और उन्हें न्याय दिलाने के प्रतिबद्ध है और राज्य में हुआ खेल अलंकरण समारोह भाजपा सरकार की इसी प्रतिबद्धता का परिचायक है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह मामला विधानसभा में भी उठा था। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने लिखित जवाब में बताया था कि विगत 5 वर्षों से समारोह का आयोजन नहीं किया गया। इस तथ्य के उजागर होने के बाद मंत्री ने जल्द ही खेल अलंकरण समारोह आयोजित करने की घोषणा की थी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 14 मार्च को आयोजित इस समारोह में इस बार 2021 के चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। अगर कांग्रेस अपने कार्यकाल के यह अलंकरण समारोह आयोजित कर लेती तो आज इतने वर्ष बाद खिलाड़ियों को उनका हक दिलाने का प्रयास भाजपा को नहीं करना पड़ता। भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी खिलाड़ियों से वादा किया है कि अब हर वर्ष खेल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47