विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पकाने वाली रसोइयों को दिलाया गया शपथ

विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पकाने वाली रसोइयों को दिलाया गया शपथ

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास तथा जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन तथा सहायक नोडल स्वीप एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड सूरजपुर के विद्यालयों में मध्यान भोजन पकाने वाली रसोइयों को जिला मुख्यालय सूरजपुर में पुराना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (अरुणोदय कोचिंग सेंटर) में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में सहयक् विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील पोरते के द्वारा मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप चंद्राकर के द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया, इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक् मनोज कुमार मंडल, ब्लॉक परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद, बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े, जनशिक्षक अनुज नारायण दुबे, सुदर्शन दास, अजय कुमार देवांगन, सूरज सोनी और बड़ी संख्या में मध्यान भोजन पकाने वाली रसोइया उपस्थित थीं।