भाजपा प्रवेश का दौर लगातार जारी, आज फिर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रवेश का दौर लगातार जारी, आज फिर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

सभी अब मोदी जी के सिपाही बनना चाह रहे ,भाजपा की राष्ट्र सेवक – नितिन नबीन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा , भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रितेश गांधी के उपस्थिति में धमतरी के पूर्व विधायक के सुपुत्र सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेशित लोगों को पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम ,विश्व भर में लहराना ।उन्होंने कहा कि केंद्र में जब मोदी जी की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी, और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य करेगी। देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना, वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन केंद्र की मोदी सरकार कर रही है और गरीबों को इसका लाभ भी मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार लगातार गरीबों के हित के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है,आज हर कोई मोदी जी का सिपाही बनना चाहता है आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

कांग्रेस डूबती नाव अब लोग जान बचाकर भाग रहे है – अरुण साव

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसी मीडिया की खबर पर नजर डालें यही वातावरण दिखता है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। इस बात को समझने की आवश्यकता है आखिर यह सिलसिला क्यों चल रहा है? विपक्षी अलग-अलग प्रकार की बाते बोलते हैं पर वास्तविकता यह है कि पिछले 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा जो बदली है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व से हुआ है। लोगों को लगता है कि दुनिया में भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ना चाहिए और वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिना रुके बिना थके , कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि उनके सपने सरकार हो रहे हैं वह जैसा भारत चाहते थे वैसे भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। हर भारतीय कह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है। इसलिए लोग लगातार भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। हम सब मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम करेंगे आज छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व में सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। मोदी जी की एक-एक गारंटी को चुन-चुन का पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार कर रही है। हिंदुस्तान में रिकॉर्ड होगा कि कोई राज्य सरकार अपने 100 दिनों के कार्यकाल में इतना बड़ा काम कर पाई होगी। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड रुपए बोनस की राशि डालने का काम और 24 लाख 70 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रूपए अंतर की राशि डालने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। तेंदूपत्ता संग्रहको को 4000 की जगह 5500 प्रति मानक बोरा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख माता एवं बहनों के खातों में 1,000 रूपए देने की शुरुआत भाजपा की सरकार में कर दी है। यह सब केवल 100 दिनों में हुए हैं छत्तीसगढ़ में उत्साह बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन हो अभिनंदन हो और गौरव बढ़े इस दिशा में विष्णु देव साय जी की सरकार काम कर रही है।

इस दौरान 2 बार के पूर्व विधायक केसरीमल जी के सुपुत्र व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार लुंकड़, ,धमतरी के रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय गोयल, रजत कुमार लुंकड़, प्रदीप अग्रवाल, सलद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी का धमतरी, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोषांत, अजीत खंडेलवाल, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, हर्षित गांधी, अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू, कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिंह, कमल साहू, आकाश शर्मा, भागवत प्रसाद धृतलहरे सेवा निवृत्त कार्यपालन अभियंता, खेमलाल सोनवानी, उत्तम कुमार टोडर, हेमचंद सोनवानी, बालकृष्ण मारकंडे, राजकुमार सोनवानी, विजय कुमार टोडर, अरुण कुमार धृतलहरे, विष्णु मारकंडे, संजुक भारती, चंद्र प्रकाश जोशी, बल्ला भारती, मोहित सोनवानी, सुमित कुमार टोडर, गैंदलाल टोडर, चंद्र दत्त जोशी, करण धृतलहरे, किरण बारले, दिलीप कुमार टोडर, योगेश्वर टोडर, आदित्य कुमार, राकेश गायकवाड, जितेंद्र कुमार, श्रीमती कामिनी गेन्दरे, लालपुर वार्ड क्रमांक 55 मितानिन महिला समिति से मितानिन मीना साहू, सती साहू, कांति साहू, प्रमिला, कौशल्या, उर्मिला तिवारी, गीता यादव, घसनीन, कावेरी, प्रेमवती पांडे, मनीषा, मितानिन ममता साहू, प्रेमलता, पूर्णिमा, हेमलता, गौरी, मोहनी, रेखा, दुर्गा, लक्ष्मी, होम बाई, गायत्री, मितानिन कुमारी धीवर, चंद्र किरण साहू, फुलेश्वरी साहू, उर्वशी साहू, धनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, भारतलीन साहू, दुश्मत साहू, सुमित्रा साहू, पार्वती साहू, सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।