Advertisement

मंडी परिसर में 28 मार्च को होगा जिलास्तरीय वृहद मतदाता जागरूकता का आयोजन

मंडी परिसर में 28 मार्च को होगा जिलास्तरीय वृहद मतदाता जागरूकता का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 में 63 मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम रहा था, जिसके परिपेक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने सभी यथा संभव प्रयास कर रही हैं।इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने आज कलेक्टरेट के दिशा सभा कक्ष मे बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने बेमेतरा जिलें में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने मतदाता जागरूकता हेतु 28 मार्च को जिला स्तर पर मंडी प्रांगण बेमेतरा में महिला मतदाता जागरूकता पर वृहद् कार्यक्रम आयोजित करने की रुपरेखा बताई। उन्होंने कहा की इसी दिन प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड स्तर पर भी एक निश्चित समय दोपहर 12 बजे एक साथ वृहद संख्या में महिला मतदाता शपथ कराया जाना है। प्रत्येक स्तर पर लोकसभा आम निर्वाचन के आदर्श आचार संहिता का पालन किया जायेगा। शपथ दिलाए जाने का कार्य किसी सरकारी कर्मचारी/गैर राजनैतिक व्यक्ति के माध्यम से ही कराया जायेगा। नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित प्रारूप में केवल मतदाता शपथ का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बड़ा कार्यक्रम ज़िला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमेंं रंगोली, मेहंदी, क्विज, आदि शुरू हो जाएगा। दोपहर 12 बजे एक निश्चित समय पर प्रत्येक नगरीय निकाय और प्रत्येक ग्राम पंचायत/जनपद स्तर पर मुख्यालय में तथा इसके प्रत्येक वार्ड में पूरे जिले में एक साथ 1 लाख से अधिक महिला मतदाताओं का मतदाता शपथ का लक्ष्य रहेगा।
जिलें में सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने जिला सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सचिव प्रत्येक वार्ड लेवल पर मतदाता शपथ हेतु कर्मचारी अभी से चिन्हाकित कर मतदाता शपथ का प्रारूप उपलब्ध कराने कहा है। वार्ड में शपथ के लिए शासकीय सेवक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन आदि का सहयोग ले सकते है। नगरीय निकाय स्तर पर वोटिंग का प्रतिशत बहुत कम रहता है। नगरीय निकाय स्तर पर सीएमओ इस कार्य के लिए वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर सकते हैं। सभी जगह मुनादी कराना कहा है। उन्होंने बताया कि लगातार विभिन्न प्रचार-प्रसार सभी स्तर पर कराना है। जिले में एक ही समय दोपहर 12 बजे कुल 1 लाख से ज़्यादा महिला मतदाताओं का मतदाता शपथ का लक्ष्य रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा की जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा, जिले के अंतिम छोर तक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान करने जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य, मतदान में युवा, महिला, श्रमिक सहित सभी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने, मतदान में आदि की भी जानकारी दी। पूरे ज़िले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी समाज के लोग भी अपने अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राये भी इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47