Advertisement

लोकतंत्र के पर्व में अपने मताधिकार का करें उपयोग – जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.

लोकतंत्र के पर्व में अपने मताधिकार का करें उपयोग – जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.

सभी मतदाता शत प्रतिशत वोट देकर बनाएं आदर्श गांव- पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बड़े काकलूर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक
जगदलपुर 29 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को बास्तानार विकासखंड के ग्राम बड़े काकलूर में स्वीप कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और मतदाताओं को जागरूक करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि बिना डर भय, लोक लुभावन के प्रभाव से मुक्त होकर लोकतंत्र के पर्व में अपने मताधिकार का उपयोग करें, लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को मतदान दिवस में निर्भीक होकर क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर प्रत्याशी को चुने।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चारों ओर प्राकृतिक सुन्दरता से पूर्ण बड़ेकाकलूर के सभी मतदाता शत प्रतिशत वोट देकर गांव को एक आदर्श गांव बनाएं। बिना लोभ व भय के अपने मन चाहा प्रत्याशी को मतदान करें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रकाश सर्वे, एसडीएम तोकापाल श्री सुब्रत प्रधान, जनपद सीईओ बास्तानार राजीव नाग, सहायक नोडल स्वीप शरदचंद गौर,एपीओ नरेगा पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47