Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री साय ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत

भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुँचकर शानदार जीत का इतिहास रचकर बूथ विजय संकल्प अभियान में पूरे मनोयोग के साथ जुट जाएँ : साय

‘कांग्रेस के झूठे वादों पर विधानसभा चुनाव में जनता ने रत्तीभर भरोसा नहीं किया और अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता कतई ऐतबार नहीं करेगी’

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हर बूथ में 370 वोटों की बढ़त हासिल करके भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान को सफल करने का गुरुतर दायित्व है। श्री साय ने आह्वान किया कि भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुँचकर भाजपा की शानदार जीत का इतिहास रचकर बूथ विजय संकल्प अभियान में पूरे मनोयोग के साथ जुट जाएँ। श्री साय रायपुर ग्रामीण मंडल के ग्राम कांदुल में आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में संपन्न होना है। हमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ हर बूथ में भाजपा को रिकॉर्ड बढ़त के साथ जिताने का संकल्प लेकर चुनावी रण में जाना है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सबके विकास के लिए, गाँव-गरीब, किसान, युवा, महिला, सबके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। कांग्रेस और उसकी पिछली प्रदेश सरकार पर जनता के साथ धोखाधड़ी और छलावा करने का आरोप लगाते हुए श्री साय ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराना है क्योंकि कांग्रेसी झूठे हैं। सन 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वादे करके कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई लेकिन प्रदेश की जनता से किए 36 वादों में से एक भी वादे को पूरा नहीं किया। कांग्रेस के झूठे वादों पर पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने रत्तीभर भरोसा नहीं किया और अब आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता कतई ऐतबार नहीं करेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आगामी 7 मई को रायपुर लोकसभा के लिए मतदान होना है और सभी कार्यकर्ताओं की यह महती जिम्मेदारी है कि शत-प्रतिशत मतदान कराके इस चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जिताना है और केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सशक्त सरकार तीसरी बार बनानी है। रायपुर से भाजपा ने एक ऐसा प्रत्याशी उतारा है जो सबके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। श्री अग्रवाल लगातार कार्यकर्ताओं के हर सुख-दु:ख में जनता के सभी कार्यों में शामिल होते हैं। तीन माह के अत्यल्प कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों पर हुए काम और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी मुख्यमंत्री श्री साय ने की और कहा कि भाजपा ने अपने मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है और इन 100 दिनों में मोदी जी की बड़ी-बड़ी गारंटियों को पूरा कर दिया है और बाकी सभी गारंटी को आने वाले समय में जल्द ही पूरा करेंगे। श्री साय ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और उपलब्धियों पर विश्वास करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा से जुड़े रहे हैं। जगह-जगह भाजपा की सभाओं में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज कांग्रेस की हालत यह है कि वहाँ कोई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, इसलिए जबर्दस्ती कांग्रेस के बड़े नेताओं को टिकट देकर चुनाव में उतारा गया है। कवासी लखमा अपने बेटे के लिए टिकट मांगने के लिए गए थे और उन्हें ही बस्तर का प्रत्याशी बनाया दिया गया, ठीक उसी तरह भूपेश बघेल सहित कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान उन्हें लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जितेंद्र धुरंधर, यशवंत लहरे, विकास आदि बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फाफाडीह रायपुर में लगाया झंडा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत फाफाडीह में झंडा लगाया उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर हम 11 की 11 सीटे जीतने जा रहे है।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत माना कैंप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान बूथ विजय संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार पार्टी द्वारा दी जा रही कार्यक्रमों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का आह्वान किया।

बूथ विजय संकल्प अभियान में फाफाडीह मंडल किरण देव, नंदन जैन, सुर्यकांत राठोड़, जयंती पटेल, सदर बाजार मंडल प्रवीण देवड़ा, मोहन एंटी, वर्धमान सुराना, रश्मि शर्मा, अवधेश जैन, डॉ जयप्रकाश शर्मा। पुरानी बस्ती मंडल सालिक सिंह ठाकुर, अमित साहू , सुभाष तिवारी, संजू नारायण सिंह, डा. सलीम राज, मिर्ज़ा एजाज बेग। सिविल लाइन मंडल मुकेश पंजवानी, नरेश गुप्ता, केदार नाथ गुप्ता, ललित जयसिघ, सुनील कुमार सोनी, रामकृष्ण धीवर। लाखेनगर मंडल महेश शर्मा, रमेश ठाकुर, श्रीमती मीनल चौबे, मनीषा चंद्राकर, मृत्युंजय दुबे, अनुराग अग्रवाल। तेलीबांधा मंडल सुनील कुकरेजा, हरीश सिंह ठाकुर, श्रीचंद सुंदरानी, सीमा साहू, अमरजीत छाबड़ा, सोनू सलूजा, शंकर नगर मंडल अनूप खेलकर, पुरंदर मिश्रा, नलनीश ठोकने, किशोर महानंद, संजय श्रीवास्तव, गुंजन प्रजापति, राजीव अग्रवाल। फाफाडीह मंडल कमलेश शर्मा, गोरेलाल नायक, जवाहर नगर मंडल संतोष साहू, अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, राजीव मिश्रा, छगन मुंदड़ा, लोकेश कांवड़िया, रामसागर पारा मंडल प्रीतम ठाकुर , गोवर्धन खण्डेलवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रभा दुबे, अशोक पांडे, प्रीतम ठाकुर। डी डी नगर मंडल अनिल सोनकर, आशु चंद्रवंशी, राजीव पांडे, अमित मैशरी, गोपी साहू। तात्यापारा मंडल भूपेंद्र ठाकुर, सत्यम दुआ, कमलेश बसंत वर्मा, ओंकार बैंस, सुनील चंद्राकर, बजरंग खंडेलवाल, दीपक जायसवाल, नवीन शर्मा, अमर बंसल।गुढियारी मंडल बी श्रीनिवास राव, राजेश मूणत, गज्जू साहू, बल्लाराम साहू, रामखिलावन साहू, आत्माराम बंजारे, चन्नी वर्मा, योगेश शेडे। बीरगांव मंडल‌ होरीलाल देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, संजय तिवारी, ओमप्रकाश साहू , श्रीमती अंबिका यदु, रायपुर ग्रामीण मंडल विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मोतीलाल साहू, जीतेन्द्र धुरंधर, नंद कुमार साहू, सचिदानंद उपासने, गोविंदा गुप्ता, प्रकाश बजाज। भनपुरी मंडल ओमप्रकाश साहू , अशोक बजाज, खेम कुमार सेन, संदीप शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, जयप्रकाश चंद्रवंशी, । माना मंडल रविन्द्र सिंह ठाकुर, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती , संजय यादव, अमित चिमनानी, जीतेन्द्र गोलछा मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05