Advertisement

भाजपा चुनाव प्रभारी नबीन का 4 अप्रैल तक तूफानी दौरा कार्यक्रम

भाजपा चुनाव प्रभारी नबीन का 4 अप्रैल तक तूफानी दौरा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव की बनाएंगे रणनीति, प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। श्री शनिवार 30 मार्च को राजधानी पहुँचेंगे। लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करके नबीन लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 30 मार्च को शाम रायपुर पहुँच रहे हैं। यहाँ पहुँचने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क (सामाजिक टोली), विशेष सम्पर्क (व्यावसायिक टोली), विधायक प्रवास, लाभार्थी सम्पर्क अभियान आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक महामंत्री एवं संभाग प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। रात 9 बजे से 10 बजे तक क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक व महामंत्री व अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 31 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे काँकेर के लिए रवाना होकर साढ़े 7 बजे काँकेर पहुँचेंगे। यहाँ रात 8 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक काँकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 1 अप्रैल को श्री नबीन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काँकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुँचेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुँचेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे काँकेर पहुँचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद काँकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुँचेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 3 अप्रैल को कार द्वारा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुँचकर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुँचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगाँव से रवाना होकर नबीन अपराह्न 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचेंगे और तत्पश्चात वे शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47