Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

कलेक्टर अग्रवाल ने महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जिले में विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा 20, दिव्यांग कर्मियों द्वारा 2 एवं युवा कर्मियों द्वारा 10 मतदान केन्द्रों का होगा संचालन

कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 549 प्रशिक्षार्णियों को अच्छे से चुनाव सम्पन्न कराने किया प्रेरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपादित करने के लिए मतदान अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में आईटीएस कॉलेज गरियाबंद में आज महिला, युवा एवं दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा कुल 20, दिव्यांग कर्मियों द्वारा 2 एवं युवा कर्मियों द्वारा 10 मतदान केन्द्रों का संचालन किया जायेगा।इन केन्द्रों में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 549 महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 एवं 3 में लगे अधिकारी-कर्मचारी को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण में पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान दलों के अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य को बहुत सरल और बहुत कठिन नहीं समझना चाहिए। निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प्रक्रिया है, जो कि प्रशिक्षण पर टिका है। मतदान दल के अधिकारी जितने गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उनके लिए निर्वाचन कराना उतना ही आसान हो जाएगा। उन्होंने निर्वाचन कार्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्हालने वाली महिलाओं, दिव्यांग एवं युवा कर्मियों को चुनाव कार्य से न घबराने की बात कहते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज से प्रारंभ हुए मतदान दलों के प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारी से अवगत कराया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान अधिकारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें और ईवीएम से मतदान कराने के अलावा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के विषय में जानकारी हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया की सभी जानकारी से अवगत होने के लिए ट्रेनिंग मैन्युल में दिये गये जानकारी को अच्छे से पढ़े, साथ ही समयबद्ध तरीके से सभी चुनावी प्रक्रियाओं को सम्पन्न कराने के लिए तैयार रहे। कलेक्टर ने लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्वाचन सम्पन्न कराने दिये गये जवाबदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने निर्देश दिये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47