Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने राजिम नगर के 11 मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर अग्रवाल ने राजिम नगर के 11 मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

केन्द्रों में मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का लिया जायजा

सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गरियाबंद//लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिले में सभी तैयारी जारी है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम नगर के 11 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शा.प्रा.शा. नवीन भवन राजिम भाग अ, ब एवं स, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम कक्ष क्रमांक 1 एवं 2, कन्या प्रा. शाला भवन राजिम भाग अ एवं ब, शा.प्रा.शा. भवन दमोवा पारा राजिम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम एवं देवी सम्पत् शा.उ.मा.शाला भवन राजिम (पथर्रा) भाग स एवं द मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहा मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। इस दौरान एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक, तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी सहित बूथ लेवल अधिकारीगण मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर अग्रवाल ने राजिम के मतदान केंद्रों में पहुंचकर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों में सुनिश्चित की गई आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे रैम्प, लाईट, साइन बोर्ड, शेड सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किये गये दीवाल लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प तथा मतदान केन्द्रों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से मतदाताओं की जानकारी लेकर सभी मतदाताओं को जागरूक कर 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47