Advertisement

महिला मतदाता अधिक से अधिक सेल्फी भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में निभाएं भागीदारी

स्वीप कार्यक्रम के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने जिले की 1 लाख से अधिक महिलाओं का ईपिक कार्ड के साथ फोटो लेने का विशेष अभियान

09 अप्रैल को सुबह 7 से 11 बजे तक चलेगा सेल्फी विथ ईपिक अभियान

महिला मतदाता अपने वोटर आईडी कार्ड के साथ सेल्फी लेकर वाट्सएप नंबर 9589844658 एवं 9111901983 में कर सकते है प्रेषित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के विशेष पहल से जिले में मतदाता जागरूकता का अनोखा अभियान 9 अप्रैल को चलाया जायेगा। स्वीप कार्यक्रम के तहत गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने जिले की 1 लाख से अधिक महिलाओं द्वारा ईपिक कार्ड के साथ अपना फोटो लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी वाट्सएप नंबर में प्रेषित करने की योजना बनाई गई है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने सेल्फी विथ ईपिक अभियान का आयोजन सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक किया जायेगा। अभियान के तहत विशेषकर जिले की महिलाएं अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ सेल्फी लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी वाट्सएप नम्बर 9589844658 एवं 9111901983 में भेज सकेंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले की महिलाओं को मतदाता जागरूकता के इस विशेष अभियान में शामिल होकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर जिले का मान बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने जिले की अधिक से अधिक महिलाओं को अपने ईपिक कार्ड के साथ सेल्फी लेकर दिये गये वाट्सएप नंबर में भेजकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है। सेल्फी विथ ईपिक अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में सुबह 7 बजे से आयोजित किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47