Advertisement

वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों में होम वोटिंग को लेकर रहा काफी उत्साह

वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों में होम वोटिंग को लेकर रहा काफी उत्साह

होम वोटिंग की सुविधा से वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं ने किया अपने घरों पर वोट

जिले के 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों ने किया होम वोटिंग से मतदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन – 2024 में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विशेष पहल की गई है। इसी क्रम में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए ऐसे वोटर्स को आयोग द्वारा डोर टू डोर वोटिंग की सुविधा प्रदान करते हुए डाक मतपत्र से मतदान आज से किया जा रहा है। जिले के वरिष्ठजन और दिव्यांजन भी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी ढंग से निर्वहन कर रहे है और आयोग की इस व्यवस्था की सराहना कर रहे है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की। जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस प्रक्रिया में पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवाया गया। साथ ही निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए वीडियो रिकार्डिंग भी कराया गया। मतदाताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ होम वोटिंग का लाभ उठाया तथा चुनाव आयोग की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों एवं विशेष योग्यजनों को होम वोटिंग की जो सुविधा दी है, वह वास्तव में बहुत ही आरामदायक एवं सुविधाजनक है। उन्होंने आयोग के इस नवाचार की सराहना की।
ग्राम छुरा के 98 वर्षीय वृद्ध श्री बाबूनंदन जायसवाल, श्रीमती हिरन्तिन सिन्हा, श्रीमती मुन्नाबाई ध्रुव ने डाक मतपत्र के जरिए घर में ही अपना वोट डाला। वहीं फिंगेश्वर के जलवंतिन बाई, ग्राम टेमरा के श्री खगेश्वर प्रसाद बेहरा, ग्राम कोपरा के दिव्यांग श्री दीपक साहू, गरियाबंद के श्री पतिराम जगत, ग्राम सड़क परसुली की श्रीमती रूपौतिन बाई, ग्राम कोचवाय की सुनीति बाई सोम, ग्राम पीपरहट्टा के कुतुबुद्दीन, कसेकेरा की कृष्णा बाई निर्मलकर, ने वोट देकर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ये गरियाबंद जिला प्रशासन के लिए अच्छी खबर है। उनकी वोटिंग को बढ़ाने के लिए की गई मेहनत धरातल पर दिख रही है।
जिला प्रशासन व निर्वाचन अधिकारी को दिया धन्यवाद
होम वोटिंग की सुविधा पाकर ग्राम कोचवाय की सुनीति बाई सोम, छुरा के गणेश राम साहू ने बहुत ही खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया। निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से आज वो वोट डालने में समर्थ हुए हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि पहले वे मतदान केंद्र में जाकर वोट डालते रहे हैं। लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से मतदान केंद्र में जाना एक चुनौती हो गया था। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन तथा मीडिया के माध्यम से लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके कारण वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता होम वोटिंग एवं मतदान के प्रति जागरूक हुए है। उल्लेखनीय है कि जिले में 85 वर्ष से अधिक 14554 एवं 6290 दिव्यांग मतदाता है। होम वोटिंग के लिए 56 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया था। इस पर होम वोटिंग के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके घरों में जाकर सुविधानुसार मतदान कराया। शेष मतदाताओं ने मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47