Advertisement

एफएसटी एसएसटी दल सक्रियता के साथ करे कार्य, लापरवाही पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर अग्रवाल

लोकसभा निर्वाचन 2024 : एफएसटी एसएसटी दल सक्रियता के साथ करे कार्य, लापरवाही पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर अग्रवाल

गरियाबंद// जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में तैयारियां अंतिम चरणों में है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल लगातार निगरानी बनाए हुए निर्वाचन की सभी तैयारियों को पूर्ण कराने में जुटे हुए हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने आज एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएसटी – एफएसटी दलों, जनपद पंचायत सीईओ एवं नगरी निकायों के सीएमओ की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल के अधिकारियों के द्वारा जिले में की जा रही निगरानी, अवैध सामग्रियों के परिवहन पर कार्यवाही एवं जांच नाकों में वाहनों की जांच के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चुनावी मोड में सक्रिय होकर सभी दलों को कार्य करने के निर्देश दिए। जांच नाको में सभी वाहनों को सही तरीके से जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा की निर्वाचन कार्यों को गंभीरता पूर्वक पूर्ण करते हुए सक्रियता से दायित्व का निर्वहन किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में स्थैतिक निगरानी दल के चार अधिकारीगण अनुपस्थित रहे। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वीसी बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) विकसित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने आज वीसी के माध्यम से बैठक में जिले के सभी मतदान केदो में की जा रही अंतिम तैयारियों की जानकारी जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरी निकायों के सीएमओ से ली। उन्होंने आदर्श मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी लेते हुए विशेष थीम आधारित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पानी, छाया एवं आवश्यकता अनुसार बैठक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अच्छी हालत की पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं के तहत पीने का पानी, प्रतीक्षा शेड, पानी की सुविधा के साथ दिव्यांग मतदाताओ के अनुकुल शौचालय, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित ढाल का स्थायी रैंप और निर्धारित मानकों के अनुसार मतदान कक्ष की भी व्यवस्था का परीक्षण कर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। मतदान दिवस को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के सहयोग हेतु स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों की नियुक्ति कर मतदान केन्द्र में उनके सहयोग हेतु सेवाएं लेने के निर्देश दिए। आयोग के निर्देशानुसार मतदान तिथि को मांगे जाने पर दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को उनके घर से लाने एवं मतदान पश्चात उन्हें वापिस उनके घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47