Advertisement

मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता

भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है

रायपुर// प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा की मोदी के संगत में विष्णु देव साय सीएम की कुर्सी बचाने 24 घंटा झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभा की है उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा नेताओं के पास मोदी की उपलब्धि की सूची नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के वादा पर भाजपा चर्चा करने से बचने के लिए कांग्रेस के पूर्व सरकारों पर फर्जी मनगढ़ंत घोटाला का आरोप लगा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के झूठ और प्रोपेगेंडा को देश की जनता समझ चुकी है और अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा का 400 दावा की हवा खुल गई है और जो छत्तीसगढ़ में 11 में 11 जीतने दम भर रहे थे उनको अब पसीना आने लग गया हैं। प्रदेश में जो बदलाव की लहर उठी है वो देश में भी दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि संघ से जन्मजात जुड़े लोग भी अब सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं कि मोदी कुछ पूंजीपति के धन बल के दम पर अपना चेहरा चमकाने की राजनीति कर रहे है। भाजपा को किनारे करके दो लोग एक कंपनी की तरह बाकी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं। संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि उन्हें मोदी के इस कृत्य का विरोध करना चाहिए और भाजपा बचाने के लिए सामने आना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47