वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।
मुश्ताक खान के बेटे ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज होगी। फिर यारी रोड कब्रिस्तान में मुश्ताक को दफनाया जाएगा।














