Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की अंतिम तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की अंतिम तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लोकसभा आम निर्वाचन-2024

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

उत्तर बस्तर कांकेर// लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज ग्राम नाथियानवागांव के पॉलिटेक्निक में मतगणना की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा के मतगणना कक्ष, प्रवेश एवं निर्गम द्वार और पार्टीशन व बेरिकेडिंग आदि से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी गणना कक्षों के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने आज शाम 5ः30 बजे ग्राम नाथियानवागांव के पॉलिटेक्निक पहुंचकर अलग-अलग कक्ष में बैठक व्यवस्था, पर्याप्त लाइट, पंखे-कूलर आदि का समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारियों को दिए। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत करते हुए पर्याप्त मात्रा में कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी प्रकार एआरओ, काउंटिंग करने वाले कर्मचारियों एवं अभ्यर्थी व अभिकर्ताओं का पृथक प्रवेश द्वार, ईटीपीबीएस स्केनिंग हॉल, डाक मतपत्र गणना से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल ने मतगणना में व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इसके पहले कलेक्टर ने मीडिया सेंटर, मंच और सुरक्षा कर्मियों के विश्राम कक्ष सहित पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर एडीएम एस. अहिरवार, जितेंद्र कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित मतगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05