Advertisement

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उत्तर बस्तर कांकेर// कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 मई को धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती क्षमा शर्मा ने बताया कि धुम्रपान के हानिकारक प्रभावों के प्रति जनसाधारण को जागरूक करना तथा धुम्रपान निषेध के प्रति जनचेतना विकसित करना है। हमारा लक्ष्य धुम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में व्यापक जनचेतना विकसित करना तथा समाज को स्वच्छ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करना है। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी वर्ग के लोगों को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई। साथ ही जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जिले में संचालित नशामुक्ति केन्द्र में रह रहे व्यक्तियों को नशा से स्वयं को दूर रहने एवं अन्य लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57