Advertisement

एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की -कांग्रेस

एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की -कांग्रेस

4जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेसगठबंधन की सरकार बनेगी

2004 मे भी एग्जिट पोल मे अटल सरकार बना रही थी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे

रायपुर/कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे2004मे भी एग्जिट पोल के नतीजो मे अटल सरकार बन रही थी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे । 4जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश मे खुशहाली का नया सूर्य उदय होगा। आम आदमी की सरकार बनेगी उद्योगपति, व्यापारी बिना दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता और संविधान बदलने की नीयत, भ्रष्टाचार मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश 10 साल से तानाशाही सोच और मनमानी करने वाली सरकार को बर्दाश्त कर रही थी, जनता को अब अवसर मिला तो तानाशाही खत्म करने के लिए मतदान किए हैं। देश में हर वर्ग मोदी सरकार की कुनीतियां से परेशान हुआ है। भाजपा संगठन के भीतर भी मोदी और शाह की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है भाजपा के नेता भी छह चरण के चुनाव के पश्चात खुश हुए हैं कि केंद्र की तानाशाही सरकार के समापन हो रहा है देश मोदी-शाह के दमनकारी नीति से आजाद हो रहा है। साथ ही भाजपा भी मोदी शाह की दादागिरी और तानाशाही से मुक्त हो रहा है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 4 जून को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण सुरक्षित होगा युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे, किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना 1 लाख रु खाता में मिलेगा। महंगाई कम होगा और यह देश के लिए दीपावली के दिन से कम नहीं होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47