Advertisement

स्व.महाराज एम.एस. सिंहदेव के 94 वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्व.महाराज एम.एस. सिंहदेव के 94 वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सरगुजा //अविभाजित मध्यप्रदेश के योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष स्व महाराज एम एस सिंहदेव के 94 वीं जयंती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व.महाराज एम एस सिंहदेव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन उपरांत लंबी अवधि तक एक आई ए एस के रूप में अपनी सेवाएं दी। प्रशासनिक सेवा से वे अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा के पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतीक्षा बस स्टैंड में स्व महराज और स्व राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजीव भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक
ने जानकारी दी कि स्व महाराज सिंहदेव योजना के प्रणेता थे। इस योजना के माध्यम से अविभाजित मध्यप्रदेश में लाखों भूमिहीन गरीबों को आवास और जमीन उपलब्ध कराई गई। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि आज सरगुजा में दिखने वाली अधिकांश सिंचाई परियोजना उनकी देन है। आज स्व महराज साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी, सत्येंद्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, विमलेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, अनिल सिंह, मुनेश्वर राजवाड़े, दुर्गेश गुप्ता,विवेक सिंह, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, गुरूप्रीत सिंधु, नरेंद्र विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, विष्णु प्रताप सिंहदेव, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मिथुन सिंह, अमित सिंह,गीता प्रजापति,गीता रजक, उर्मिला विश्वास, शकील सिद्दकी, आदि ने अपनी सहभागिता दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47