Advertisement

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सबकी नजर सरकार के गठन पर

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सबकी नजर सरकार के गठन पर

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सबकी नजर सरकार के गठन पर है। भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। सरकार बनाने के ल‍िए उसे जदयू की जरूरत होगी। उधर, कांग्रेस भी जदयू की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। इसी बीच आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक होने वाली है। एनडीए और इंडिया के सभी नेता धीरे धीरे दिल्ली पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार भी एक साथ एक ही फ्लाइट में बैठकर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि धैर्य के साथ देखते रहिए कि आगे क्या क्या होता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “मेरा भारत महान है, देश का मिजाज मोदी के खिलाफ रहा है। हमें खुशी है कि, देश के लोगों ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए मत दिया, और जो तानाशाही रही है मोदी की, उनको जनता ने सबक सिखाया गया है। देश के लोगों का जो मिजजा है, वो नफरत की राजनीति बर्दास्त नहीं कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तेजस्वी ने कहा कि, जनता बेकार की बातें सुनना नहीं चाहती है। पीएम मोदी 10 साल शासन में रहे लेकिन काम की, मुद्दे की बात नहीं कर रहे थे, इसलिए उनको जनता ने सबक सिखाई है। वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर तेजस्वी ने कहा कि, हमलोग आज बैठक में आए हैं, 6 बजे बैठक है। वहीं इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने के सवाल को लेकर तेजस्वी ने कहा कि देखते हैं, थोड़ा धैर्य रखिए देखिए क्या क्या होता है, देखते रहिए।

मालूम हो क इसके पहले पटना में तेजस्वी यादव ने कहा था कि, इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा है। पहले 2 लाख, 3 लाख या 5 लाख से हारते थे, इस बार काफी कम मार्जिन से हारे हैं। कहीं कही तो 20 हजार के अंतर से प्रत्याशी हारे हैं। हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव है हमारा यकीन है कि हम विधानसभा में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47