Advertisement

धमतरी शहर के 10 तालाबों से निकला 35 ट्रेक्टर से अधिक कचरा

धमतरी शहर के 10 तालाबों से निकला 35 ट्रेक्टर से अधिक कचरा

पर्यावरण दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संगठन सहित शहरवासियों ने किया श्रमदान

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए साफ-सफाई और वृक्षारोपण का लिया संकल्प

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी // जिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगरपालिक निगम धमतरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों, तालाबों सहित अन्य जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की गई। इस साफ-सफाई अभियान में धमतरी शहर के विभिन्न सामाजिक कार्याकर्ता, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, ग्रीन आर्मी के सदस्य, प्रेस प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रमदान किया। इस दौरान धमतरी शहर के 10 तालाबों से लगभग 35 ट्रेक्टर से अधिक कचरा निकाला गया। इनमें नागसागर तालाब हटकेशर वार्ड, कांटा तालाब सुभाषनगर वार्ड, आमा तालाब अम्बेडकर वार्ड, बनिया तालाब महंत घासीदास वार्ड, महिमासागर तालाब, बठेना तालाब, कलार तालाब रामपुर वार्ड, मकई तालाब मकेश्वर वार्ड और कठौली तालाब कोष्टापारा वार्ड शामिल है। इस अवसर पर लोगों ने धमतरी शहर को हर हाल में स्वच्छ, सुन्दर बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47