छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सफल निर्वाचन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने, सफल निर्वाचन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद // कलेक्टर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से मिले सहयोग एवं मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतगणना कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतगणना सफलतापूर्ण सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, मतगणना कार्य से जुड़े पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर,, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है।
कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर मलिक ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। कलेक्टर ने जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतगणना की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!