Advertisement

सीजन थर्ड टैलेंट हंट. क्रिकेटअकैडमी बिश्रामपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

सीजन थर्ड टैलेंट हंट. क्रिकेटअकैडमी बिश्रामपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

विक्रम मैन ऑफ द मैच, अजय बेस्ट बैट्समैन ,तौसीफ बेस्ट बॉलर, पूर्वी राजवाड़े बेस्ट फील्डर, अक्षत सिंह बेस्ट कीपर, दीपक बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब जीता

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/बिश्रामपुर -बिश्रामपुर कप का फाइनल मैच टैलेंट हंट क्रिकेट एकेडमी बिश्रामपुर ब्लू और विश्रामपुर टाइटन के बीच श्री श्री अय्यप्पा ग्राउंड के मैदान में खेला गया। दोनों टीमों के कप्तान रोहित यादव और स्वास्तिक केसरी पिच पर अंपायर सौम्य केसरी व हिमांशु साहू ने टास की प्रक्रिया पूरी कराई। ब्लू के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। जिसमें विक्रम 63 रन दिव्यांशु तीस रन साई 25 रन और रविराज ने 23 रन बनाकर अपने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में विश्रामपुर टाइटन की टीम 73 रामनगर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच में विक्रम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अजय यादव को बेस्ट बैट्समैन तौसीफ को बेस्ट बॉलर पूर्वी रजवाड़ों को बेस्ट फील्डर अक्षत सिंह को बेस्ट कीपर से नवाजा गया। दीपक लाल भारती प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। अविनाश ठाकुर और रोहित यादव को जिला मैच में अच्छा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जूनियर ग्रुप में हर्षित गोयल ईशान यश बंसल आदित्य अग्रवाल समवर्ती अथर्व वासु अग्रवाल आरुष को सम्मानित किया गया। अनुशासन का पुरस्कार अखिल राजवाड़े और अमित सिंह को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राहुल अग्रवाल जी एवं अध्यक्ष आशीष यादव जी नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर विशिष्ट अतिथियों में अजय नायर जी राजेश जैन जी राम बहादुर लांबा जी धनवीर खेड़ा . राजेश यादव . मनी बग्गा . अरुण गुप्ता .सुनील सिंह . शंभू निषाद . अमरेश प्रसाद ज राजेंद्र पासवान ,जाकेश राजवाड़े , प्रकाश कुर्रे , मुरली धर,विवेक अग्रवाल, विनोद , बलजीत सिंह, मोहम्मद सैफ आदि अतिथियों ने मैच का लुत्फ उठाया अंपायरिंग की भूमिका में सौम्य केसरी वह हिमांशु साहू स्कोरिंग की भूमिका हिमांशु राजवाड़े वह शौर्य तथा कंट्री की भूमिका में वरुण राज ने विशेष योगदान दिया। अतिथियों ने इस प्रकार की टूर्नामेंट कराने पर आयोजन समिति टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी बिश्रामपुर के केसरी कर व कोच अमित मित्तल जी की खूब सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के टूर्नामेंट करने पर अतिथियों ने सहमति व्यक्त की। बता दें कि टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी का गठन 2017 में राजेश जैन जी यू पी केसरी जी अमित मित्तल जी की सहयोग व मार्गदर्शन में चालू हुआ। टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी द्वारा टूर्नामेंट का या तीसरा सीजन है। इससे पहले 2019-20, तथा 2022 में किया जा चुका है। सूरजपुर जिले में एकमात्र टर्फ विकेट अय्यप्पा ग्राउंड विश्रामपुर में निर्मित है। अकादमी के कोच अमित मित्तल जी हरियाणा से अंडर-19 खेल चुके हैं, और 2013 में पंजाब के आईपीएल टीम की प्रेक्टिस टीम में रह चुके हैं। अतिथियों के आग्रह पर केसरी सर और अमित जी ने नवंबर दिसंबर 2024 में अंतर राज्य की टीम बुलाकर बृहद टूर्नामेंट करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट के आयोजन पर अतिथियों तथा अभिभावकों द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों के काफी सराहना हो रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में आशीष यादव जी ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए हर समय मदद करने का आश्वासन दिया। अजय नायर जी खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा की। सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को वह आयोजन समिति को खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि माननीय राहुल अग्रवाल जी का आशीर्वाद सभी खिलाड़ियों मिला। अकादमी संचालक केसरी जीवन अमित जी का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को जिला व राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है। कोमेटरी की भूमिका में राजेंद्र पासवान जी सभी अतिथियों को बैच लगाकर वह पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। आए हुए सभी को को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आभार प्रदर्शन केसरी सर द्वारा किया गया। केसरी सर ने अतिथियों का आभार सबसे बड़ा आभार खिलाड़ियों का जिनके कारण सभी को एकत्र होने का मौका मिला।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05