एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया।
दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है।
बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को












