भिंड की नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता को 50 किलोमीटर दूर ले जाकर गला दबाकर तड़पाया, फिर हत्या कर दी। इसके बाद शव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पांच नदियों के संगम पचनदा में फेंक दिया। आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई। पूछताछ में आरोपी सत्यप्रकाश ने कहा- मैंने स्नेहलता की हत्या की है।
कोतवाली पुलिस गुरुवार को आरोपी को लेकर पचनदा पहुंची। नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि नदी में मौजूद घड़ियाल और मगरमच्छ शव को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वहीं, बिहार के नालंदा निवासी स्नेहलता के पिता संजय पांडेय ने कहा- सत्यप्रकाश ने ब्राह्मण हूं बोलकर मेरी बेटी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद कुछ साल साथ रहा और मार डाला। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।













