मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। इस वजह से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, 15 अक्टूबर को अधिकृत रूप से पूरे देश से मानसून लौट गया है, लेकिन अभी भी कई सिस्टम एक्टिव है। जिसकी वजह से बारिश का दौर है। एमपी से एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में दो सिस्टम एक्टिव है। इनकी वजह से प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान है।













