Advertisement

अग्नि घटनाओं से जंगलों को हो रही क्षति कम करने लगातार प्रयास जारी

अग्नि घटनाओं से जंगलों को हो रही क्षति कम करने लगातार प्रयास जारी

वन विभाग के अथक प्रयासों में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में कुल 2310 प्रकरणों में आई गिरावट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर // वनों में अग्नि घटनाओं को कम करने के लिये सरगुजा वृत्त अंतर्गत आने वाले वनमण्डल सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ एवं जशपुर जिले में लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। वह विभाग की टीम इस हेतु मुस्तैद है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में सरगुजा वृत्त अंतर्गत आने वाले वनमण्डलों द्वारा किये गये प्रयास में कुल 3832 प्रकरण प्राप्त था, किन्तु 2024 में यही प्रकरण कुल 1525 हुआ। अर्थात कुल 2310 प्रकरण की गिरावट से वन विभाग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वनमण्डल सरगुजा में वर्ष 2023 में 334 एवं 2024 में 110, मनेन्द्रगढ़ में वर्ष 2023 में 544 एवं 2024 में 184, बलरामपुर में वर्ष 2023 में 1111 एवं वर्ष 2024 में 423,सूरजपुर में वर्ष 2023 में 537 एवं 2024 में 211,जशपुर में वर्ष 2023 में 792 एवं 2024 में 354, कोरिया में वर्ष 2023 में 514 एवं 2024 में 243 प्रकरण मिले हैं। इस हेतु मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त ने समस्त वनमण्डलाधिकारियों को बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47