Advertisement

बच्चों को प्रोत्साहित करने क्षेत्रीय विधायक पहुंचे बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह

बच्चों को प्रोत्साहित करने क्षेत्रीय विधायक पहुंचे बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में संकुल एवं शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी थे। कार्यक्रम मे सत्यनारायण जायसवाल जिला कार्यकारणी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बाबूलाल यादव अध्यक्ष , जनपद सदस्य बाबूलाल राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष लीलु प्रसाद गुप्ता, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष अलख समाजिक गुणवत्ता मंच बिश्रामपुर, महेश गुप्ता नगर अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम, श्रीमती आरती पांडेय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शरतेन्दु शुक्ला सहायक खेल अधिकारी शिक्षा विभाग, संकुल प्राचार्य श्रीमती सुषमा बखला, अंकित अग्रवाल आर्किटेक्ट शिवा कंसल्टेंसी नई दिल्ली, समाजसेवी इजरायल खान, सुनील श्रीवास्तव, बोधन राजवाड़े, संत साहू, महादेव, राजेश राजवाड़े विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधादायनी मां सरस्वती की छायाचित्र की पूजन अर्चन पश्चात दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन मे संकुल प्राचार्य सुषमा बखला द्वारा संकुल की अकादमिक जानकारी दी गई। सीमांचल त्रिपाठी संस्था प्रमुख माध्यमिक शाला रुनियाडीह द्वारा अपने प्रतिवेदन वाचन मे संस्था की उपलब्धियों की जानकरी दी गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे मुख्य अतिथि व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने उपस्थित शिक्षकों को मन लगाकर पढ़ाने, बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय आकर अध्ययन-अध्यापन करने तथा पालकों को अपने तथा पास पड़ोस के सभी बच्चों को स्कूल भेजने व एक पेड माॅ के नाम पर खाली जगह में पौधारोपण कर उसे भविष्य के लिए संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया। सत्यनारायण जायसवाल ने अपने उद्बोधन मे शिक्षकों से बच्चों को संस्कारित कर उनका सर्वांगीण विकास मे सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम मे कुमारी मयूरी राजवाड़े आत्मजा कमला प्रसाद राजवाड़े, माता जानकी राजवाड़े, कुमारी सुषमा सिंह व कुमारी मनीषा सिंह आत्मजा भारत सिंह, माता रजनी सिंह, कुमारी शांति सिंह आत्मजा पहाड़ी राम, देव सिंह आत्मज नाहर सिंह, अजय सिंह आत्मज घरभरन सिंह सहित संकुल अन्तर्गत हाई स्कूल रामनगर, प्राथमिक शाला रामपुर, अडरापारा, अहिरापारा, सरस्वतीपुर, बालक रामनगर, रुनियाडीह, माध्यमिक शाला रामनगर स्कूलों के एसएमसी अध्यक्ष को गमछा-श्रीफल व पेन तो उपस्थित सभी शिक्षकों को पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं तथा नवमीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को रोली-चंदन तिलक लगा, माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश दिया गया। खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर मे अध्यनरत संस्था की छात्रा सुषमा सिंह के लिए सीमांचल त्रिपाठी की मांग पर एक नग ट्रेक शूट सत्यनारायण जायसवाल द्वारा प्रदान करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित समस्त जनो को फलदार/छायादार पौधारोपण करने तथा उनकी सुरक्षा व देखरेख करने की शपथ दिलाई गई।इस दौरान व्याख्याता पिंकू शर्मा, रीना रोश कूजूर, संकुल समन्वयक बिजेंद्रलाल जायसवाल, प्रेमा खलखो, रिजवान अंसारी, श्रीमती मुन्नी टोप्पो, सरोजिनी केरकेट्टा, आशीष स्वर्णकार, अनुराग सिंह राठौर, उमा जायसवाल, कृष्णा लाल ठाकुर, रामचन्द्र जायसवाल, श्रीमती शुभावती प्रसाद, श्रीमती जुलिता टोप्पो, विजय कुमार सिंह, घरभरन सिंह,भैया लाल सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार गुप्ता, अन्नुलाल राजवाड़े, शिवकुमारी सिंह, कु.आशा एक्का सहित सभी शालाओं के शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्षों, पालकों व बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा एक पौधा माॅं के नाम के तहत पीपल पौधारोपण कर किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05