Advertisement

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक

सीएमएचओ ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन 11 से 24 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम कौशिक ने आज प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार रथ के जरिए शहरी क्षेत्र की जनता को परिवार नियोजन के लिए लाउडस्पीकर से प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पत्ति की शान, स्लोगन पर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान सलाह दी जाएगी कि एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम से कम 3 साल का अंतर होना जरूरी है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारियां भी दम्पत्तियों को दी जाएंगीं। परिवार नियोजना से संबंधित स्थायी अथवा अस्थायी साधन के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क सामग्री प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में और अधिक जानकारी एवं अन्य स्वास्थ्यगत समस्या के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर सम्पर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57