Advertisement

वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा हमारा मौलिक कर्तव्य- कलेक्टर व्यास

वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा हमारा मौलिक कर्तव्य- कलेक्टर व्यास

वृक्षारोपण करना स्वस्थ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक-पुलिस अधीक्षक अहिरे

कलेक्टर एवं एसपी ने किया पौधारोपण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर- आज जिला मुख्यालय में स्थित शिव पार्क में एक ‘पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे द्वारा पौधा रोपण किया गया।
इस अवसर पर कलेेक्टर व्यास ने बताया कि वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक पर्यावरण (वन, वन्यजीव, झील, नदी इत्यादि) की रक्षा को संविधान में देश की जनता के मौलिक कर्तव्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हरसंभव उपाय करने चाहिए। पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान का शुभारंभ पर्यावरण एवं जलवायु को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है। अतः सभी जिलेवासी इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी अपनी माता के साथ या माता के नाम पर या माता को श्रद्धांजलि देते हुए कम से कम एक पेड़ तो अवश्य लगाएं। साथ ही इस पेड़ को अपने मातृतुल्य सम्मान देते हुए उसकी देखभाल करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ों को लगाने में ऐसी जगह का चयन करें जहां आप उसकी देखभाल बेहतर तरीके से कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि बीते ग्रीष्म ऋतु में तापमान बहुत ज्यादा रहा यह भी हमारे पर्यावरण में हो रहे असंतुलन की ओर इशारा करता है। कभी ज्यादा बारिश होना तो कभी बिलकुल बारिश न होना, इसी प्रकार शीत ऋतु में काफी बदलाव दिखाई देना यह सभी पर्यावरण असंतुलिन की ओर इंगित करता है। उन्होंने वृक्षारोपण करने वाले सभी शासकीय विभागों को कहा कि वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए वृक्षारोपण पश्चात उसकी नियमित रूप से ऑडिटिंग आवश्यक है। वृक्षारोपण के पश्चात सही तरीके से देखभाल एवं आडिटिंग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक अहीरे ने कहा कि वृक्षारोपण करना स्वस्थ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक है। इससे न केवल पर्यावरण की वायु शुद्ध होती है बल्कि वन्य जीव जंतुओं को आवास भी मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस गति से जंगल का विनाश हो रहा है उस गति से वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जनता से अपील किया है कि वृक्षारोपण में जनता पूर्ण रूप से सहभागी होकर अभियान को सफल बनाए।
इस अवसर पर सूरजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि तथा वनविभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47