Advertisement

सूरजपुर जिला की महत्वपूर्ण खबरें आज का हलचल

सूरजपुर जिला की महत्वपूर्ण खबरें आज का हलचल

त्रुटि सुधार की आवेदनों का गंभीरता से समय सीमा में करें निराकृतः कलेक्टर

लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के दिए निर्देश

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर- कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं को ध्यान से सुनने के साथ इसका निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीमांकन, डायवर्सन, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता लाते हुए उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ध्यान रखें कि सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण हो।

जिलाधिकारियों द्वारा एक-एक वृक्ष किये गए रोपित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर- जिला संयुक्त कार्यालय के परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर किए गए आव्हान – ’’एक वृक्ष माँ के नाम’’ के अनुरूप आज जिले के समस्त विभागों के जिलाधिकारियों द्वारा उद्यान विभाग के सौजन्य से एक-एक वृक्ष अपनी-अपनी माताओं के नाम पर आरोपित किया गया।
इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधों आम, लीची, कटहल, काजू व नाशपाती के साथ-साथ नीम, अशोक, गुलमोहर व बोगेनविलिया के पौधों का भी रोपण किया गया।

आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी रायपुर हेतु चयन ट्रायल 17 से 19 जुलाई तक

सूरजपुर- खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले में आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी सत्र 2024-25 से प्रारंभ किया जा रहा है। आवासीय हॉकी खेल अकादमी हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 जुलाई 2024 तक प्रातः 7ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन ट्रायल में 13-17 आयु वर्ग के राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली हॉकी बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में चयनित खिलाडियों को अकादमी में प्रवेश मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर तथा मो.नंबर-6260027676 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47