Advertisement

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने किया डांडेसरा, कातलबोड़, कुरूद, कोकड़ी, खैरा का औचक निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने किया डांडेसरा, कातलबोड़, कुरूद, कोकड़ी, खैरा का औचक निरीक्षण

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि एवं संबंधित विभागों सहित कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय प्रमुखों की ली बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र सम्बलपुर में रावे प्लान (ग्रामीण कृषि, उद्यानिकी कार्य अनुभव) के तहत कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यलाय के प्रमुखों से चर्चा की। इस दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी कॉलेज में बच्चों को कार्य अनुभव की जानकारी व्यावहारिक तौर पर दी जाए। इसके लिए उन्हें बच्चों के साथ माह में कम से कम दो बार गांवों का दौरा कर मिट्टी परीक्षण, फसल चक्र परिवर्तन, सॉईल कार्ड तैयार करना सहित कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित कार्यों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराकर दिखाया जाए।
कलेक्टर सुश्री गांधी ने मॉडल गांव परसतराई के तर्ज पर जिले में अन्य गांवों को भी विकसित और जागरूक करने के निर्देश कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभी से ग्रामों में जाकर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित करें और उन्हें इसके लिए जागरूक करें और गर्मी में दलहन, तिलहन सहित कम पानी वाले फसल के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान जल स्तर का डेटा, ट्यूबवेल की जानकारी, कितने लोग रबी में फसल लेते हैं इत्यादि संबंधी जानकारी गूगल शीट में तैयार करें। इसके साथ ही टांका, सोख्ता, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, बोरवेल रिचार्ज की स्थिति की जानकारी लेने कहा, इसके लिए ग्राम सभा में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने कुरूद के ग्राम पंचायत डांडेसरा स्थित आदिवासी भवन में आयोजित सुप्रजा कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गर्भवती माताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती माताओं को आहार, विहार, धार्मिक, ज्ञानवर्धक और महापुरूषों की जीवनी संबंधी पुस्तकों का वाचन, भजन, गायत्री मंत्र, संगीत सुनना इत्यादि गतिविधियां करते रहना चाहिए। उन्होंने सुप्रजा कार्यक्रम के तहत योगा इत्यादि का लाभ लेने और औषधीय पौधों का रोपण अपने घरों में करने के लिए महिलाओं से कहा। इस दौरान औषधी पौधों का वितरण भी उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा किया गया।
कलेक्टर ने अपने भ्रमण के अगले पड़ाव में ग्राम पंचायत कातलबोड़ का औचक निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में पोषण वाटिका, यूथ एवं ईको क्लब के कार्यों का अवलोकन किया और बच्चों से रू-ब-रू चर्चा की। इस दौरान कक्षा सातवीं के विद्यार्थी रितेश साहू से कलेक्टर द्वारा जल संरक्षण के बारे में पूछने पर रितेश ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में ध्यान देने और मोबाइल से दूर रहने की समझाईश दी। साथ ही पढ़ाई के अलावा कला आदि गतिविधियों पर भी ध्यान देने कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने बच्चों को पीटीआई और कम्प्यूटर शिक्षण पर फोकस कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए। साथ ही सप्ताह में कम से कम दो दिन पीटी कराने कहा। उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम आधा घंटा शिक्षकों को बच्चां के अन्य गतिविधियों पर ध्यान देते हुए उन्हें कला, कम्प्यूटर सहित अन्य गतिविधियां कराने कहा। कलेक्टर ने स्कूल में स्थित मुस्कान पुस्तकालय, विज्ञान एवं कम्प्यूटर लैब का मुआयना किया तथा स्कूल परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मनरेगा के तहत अमृत सरोवर में किए गए वृक्षारोपण का अवलोकन कलेक्टर ने किया तथा पौधों का रोपण भी किया।
इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री गांधी ने ग्राम पंचायत कोकड़ी और खैरा का निरीक्षण किया। यहां करीबं 3 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है। आज कलेक्टर ने भी यहां पौधा रोपण किया। साथ ही खैरा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का मुआयना कर बच्चों से रू-ब-रू चर्चा की और बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल हुईं। इस मौके एसडीएम कुरूद दीनदयाल मण्डावी, सीईओ जनपद पंचायत कुरूद बी.आर.वर्मा, तहसीलदार कुरूद श्रीमती दुर्गा साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जगदल्ले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57