Advertisement

शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त तक

शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक निर्धारित सेवायें हितग्राहियों को दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रतौंधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप भी दिया जाता है। बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी और अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों भर्ती किया जाना एवं गर्भवती माताओं की जांच करते हुए स्तनपान एवं पोषण आहार के विषय पर चर्चा किया जाना शामिल है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि जिले में विटामिन ए के हितग्राही बच्चे 74 हजार 631 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चों की संख्या 79 हजार 21 है। इन्हे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से सेवायें प्रदाय किया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यकम से संबंधित संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गतिविधियों के दौरान प्रतिकूल प्रतिक्रिया पर उपचार की समुचित चिकित्सकीय व्यवस्थापन की तैयारी भी पूरी हो गई है। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पालकों से आग्रह किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप अवश्य पिलाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य को अपील किया गया है कि शिशु संरक्षण माह के दौरान पांच साल तक के बच्चों को अपने निकटतम शिशु संरक्षण बूथ तक ले जाने हेतु प्रेरित करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57