Advertisement

JCCJ जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने बस मालिकों के धरना-प्रदर्शन का किया समर्थन*

*JCCJ जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने बस मालिकों के धरना-प्रदर्शन का किया समर्थन*

*बस मालिकों का मांग जायज, सरकार यात्री किराए बढ़ाये या टेक्स कम करे – विष्णु लोधी*

*बस मालिकों का मांग जायज तत्त्काल पुरा करें सरकार – विष्णु लोधी*

*सरकार गुंगी तो थी, अब भैहरी भी हो गई है – विष्णु लोधी*

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बस मालिकों के व्दारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। विष्णु लोधी ने कहा बस मालिकों का मांग जायज सरकार किराया बढ़ाये या टेक्स कम करे। सरकार के पास दोनों आपसन है, अगर पब्लिक के उपर महंगाई की बोझ नहीं डालना चाहती है तो टेक्स कम कर दें। लेकिन सरकार आज कल सुनती कहा है, सरकार गुंगी के साथ ,साथ भैहरी भी हो गई है। संचालकों की मांगे तत्काल पूरी करे सरकार।

विष्णु लोधी ने कहा कोरोना और लॉकडाउन (Corona and lockdown) के कारण बस संचालकों की माली हालत काफी खराब हो चुकी है। पिछले 16 महीने से यात्री बसों का संचालन अधिकांश बंद है। अब बस संचालक यात्री किराया बढ़ाने की मांग (Bus fare will increase in Chhattisgarh) कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में लगभग 12000 यात्री बसें चलती हैं। जिनका संचालन पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में इसे शुरू करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

विष्णु लोधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol and diesel prices) लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए संचालक के व्दारा 35 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग जायज है ।

विष्णु लोधी ने कहा कि डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यात्री किराया नहीं बढ़ने से केवल 10 प्रतिशत बसों का ही संचालन हो रहा है। संचालकों का कहना है, कि इतने कम किराये में सभी बसों का संचालन संभव नहीं है। इस व्यवसाय से जुड़े बस मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर और क्लीनर सहित लगभग 1 लाख 8 हज़ार लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक यात्री किराया बढ़ाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से यात्री किराया नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सभी बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सकता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विष्णु लोधी ने कहा आर्थिक संकट से जूझ रहे बस संचालक,जिसके कारण छत्तीसगढ़ के ड्राइवर और कंडक्टर की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। हालात यह हो गए हैं कि परिवार पालने के लिए घर में रखें जेवरात भी बेचने पड़ रहे हैं।

विष्णु लोधी ने कहा कि बस संचालकों में गुस्सा जायज छत्तीसगढ़ में लगभग 12,000 बसें संचालित होती है। इन बसों में काम करने वाले हजारों लोग जुड़े हुए हैं। पिछले डेढ़ साल से लॉकडाउन के दौरान बस मालिकों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान सहना पड़ा है। बस में काम करने वाले ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर, मुंशी और क्लीनर को शासन-प्रशासन की तरफ से कोई राशि या आर्थिक मदद भी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण इन लोगों में भी सरकार के प्रति आक्रोश है।

वहीं बस संचालकों ने सरकार को तत्काल यात्री किराया बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार तत्काल हमारी मांगों को पुरी नहीं करती है, तो हम चरण बंध्द तरिके से पुरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगाव

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

****भगत वर्मा****

मानसिंग वर्मा, संतोषी वर्मा, भाव्या वर्मा लावण्या वर्मा, भारती वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा, उपेन्द्र वर्मा, जिरजोधन वर्मा ,दशरथ वर्मा ,सुभिया वर्मा , त्रिवेणी वर्मा की ओर से जन्मदिन की बधाई

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05