Advertisement

हार के मैदान नही छोडूंगा : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव

हार के मैदान नही छोडूंगा : पूर्वउप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/अम्बिकापुर/विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है नहीं तो सरकारें बेलगाम हो जाती है।
       उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कही। वे 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियों के सम्बंध में कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच फिर से दोहराया कि मैं हर पल आपके साथ हूं। जैसा पहले भी कहा था हर के बाद मैदान नहीं छोडूंगा उन्होंने बैठक में युवाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा धीरे-धीरे नई आगे आकर जिम्मेदारी संभालना होगा।हम सब वरिष्ठ सहयोगी के तौर पर उनके साथ रहेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बैठक को संबोधित कर कहा कि लोक सभा चुनाव में देश की जनता ने ऐसा जनमत दिया कि इंडिया गठबंधन हार के भी जीत गयी। सबसे बड़ी बात देश बच गया।उहोने कहा कि विधानसभा चुनाव में परिणाम देश भर के विशेषज्ञों के आकलन के विपरीत में रहा। दुर्भाग्य वी लोकसभा में भी हमें अपेक्षित सफलता नहीं। हम राज्य और देश दोनों जगह मजबूत विपक्ष की भूमिका में है पिछले 8 महीना में कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव किया जा रहा है उन्होंने सरगुजा जिले से ज्यादा से बड़ी संख्या में लोगो से विधानसभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया। सरगुजा की प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित घेराव मे सरगुजा से दमदार उपस्थिति होनी चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47