Advertisement

भाजपा उदयपुर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक संपन्न!

भाजपा उदयपुर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक संपन्न!

हमें पंचायत चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराना है- अभिमन्यु गुप्ता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर//भाजपा उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक आज सीताबेंगरा रामगढ़ परिसर में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं जिला संवाद प्रमुख संतोष दास,उदयपुर मंडल सह प्रभारी रूपेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला मंत्री राधेश्याम ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रदेश बीजेपी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत मंडल कार्य समिति बैठक में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है ऐसे में हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, अब हमें डबल इंजन की सरकार को आगे बढ़ते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है , आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमे समाज के बीच जा कर जनता से जुड़ना है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।
इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने संसद में प्रस्तुत महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के प्रमुख बिंदुओं का वाचन करते हुए कहा कि भारत का 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक चुनाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भारत को दसवें स्थान से विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था पर लाकर खड़ा किया और अब भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी सरकार का आगामी लक्ष्य है।
इस अवसर पर उदयपुर मंडल सह प्रभारी रूपेश दुबे ने मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के पिछले दस सालों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस बार जो लक्ष्य तय किया था उसे प्राप्त करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है, तभी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि जिस प्रकार हमने विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल किया है इस प्रकार हमें आने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी एकजुटता के साथ काम कर सफलता प्राप्त करना है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड विधायक सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म होते ही डॉक्टर मुखर्जी का एक देश एक संविधान का सपना पूरा हुआ।इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में जिला मंत्री राधेश्याम ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। चाहे कोई भी चुनाव हो बूथ पर हमारा कार्यकर्ता ही लड़ता है।
इस अवसर पर स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने दिया तथा शोक प्रस्ताव का वाचन मंडल उपाध्यक्ष चंद्र बसु यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रबोध सिंह एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तपेशिया बाई ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता जियालाल अग्रवाल, बलदेव सिंह, दीपक सिंघल, हरक नाथ यादव, प्रमिला पोर्ते, मनबोध, अंजना गुप्ता, बुद्ध मोहन तथा बृजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47