Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव के द्वारा अम्बिकापुर शहर एवं यहां के खेलप्रेमियों को दी गई एक और सौगात

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव के द्वारा अम्बिकापुर शहर एवं यहां के खेलप्रेमियों को दी गई एक और सौगात

अम्बिकापुर//पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव के द्वारा अम्बिकापुर शहर एवं यहां के खेलप्रेमियों को दी गई एक और सौगात ने आकार ले लिया है। अम्बिकापुर विधायक रहते हुए उन्होंने गांधी स्टेडियम में फ्लड लाईट, मेश फेन्सींग, ग्रास सीटिंग, टेन्साईल रुफिंग, बास्केटबॉल के सिंथेटिक कोर्ट सहित स्टेडियम में कुर्सियों को लगवानेे के लिये करीब 4 करोड रुपय की स्वीकृति दी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


नगर पालिक निगम के माध्यम से होने वाले इन कार्यो का शिलान्यास 7 अक्टूबर 2023 को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा किया गया था। इस पहल के नतीजे के फलस्वरुप गांधी स्टेडियम के चारो कोने में फ्लड लाईट लग जाने से यह स्टेडियम रात्री कालीन खेल सुविधा के लिये तैयार हो गया है। फ्लड लाईट स्थापना के साथ ही इसकी टेस्टिंग कर जांच कर ली गयी है और यह पूर्ण सफलता के साथ काम कर रहा है। प्रत्येक फ्लड लाईट टावर की उॅंचाई 25 मीटर है जिसपर 500 वाट के 24 लाईट लगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री के पहल से प्राप्त राशि से गांधी स्टेडियम में अन्य विकास कार्यों पर कार्य तेजी से जारी है। शहरवासियों और खेलप्रेमियों ने स्टेडियम में फ्लड लाईट की स्थापना के उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री को फोन कर उनका आभार जताया है। उन्हंे संदेश देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि वे विधायक हों या न हों अम्बिकापुर और सरगुजा संभाग के बेहतरी के लिये हमेशा प्रयासरत् रहेंगे। उन्होंने कहा है कि अम्बिकापुर शहर में उनके कार्यकाल में स्थापित हमर क्लिनिक के बेहतर संचालन की बात हो या शेष हमर क्लिनिकों की स्थापना की बात हो वे इस दिशा में प्रयास करते रहेंगे। ऐसी सूचनाएं आ रही है कि वर्तमान में जो हमर क्लिनिक संचालित हैं वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। इन्हें दुरुस्त करने का मै प्रयास करुंगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्ण निर्माण के लिये प्रयासरत् हॅूं। इसके लिये शासन से 100 करोड रुपय के फंड की आवश्यकता हैं। उम्मीद है कि इस आदीवासी आंचल की आवश्यकताओं को देखते हुए शासन इस दिशा में सहानूभूतिपूर्वक विचार करेगा। मेरे कार्यकाल में अम्बिकापुर शहर के लिये जिन बाईपास मार्गों का टेंडर हो चुका है, उनके कार्य आलाटमेंट के लिये भी पहल कर रहा हॅूं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47