Advertisement

द्वितीय अवसर परीक्षा अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न!

द्वितीय अवसर परीक्षा अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल के द्वितीय अवसर परीक्षा 2024 अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं में कुल दर्ज संख्या 1300 में से 1242 परीक्षार्थी उपस्थित थे एवं 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। कक्षा 12वीं में डोंगरगांव ब्लॉक से 1 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभिन्न दलों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, प्रभारी सहायक संचालक कृषि डॉ. दीक्षा गुप्ता द्वारा महंत बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट स्कूल) राजनांदगांव एवं महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे द्वारा परीक्षा केन्द्र महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट स्कूल) राजनांदगांव का निरीक्षण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57