Advertisement

मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने मवेशियों को पहनाया जा रहा रेडियम कॉलर

मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने मवेशियों को पहनाया जा रहा रेडियम कॉलर

जिले के विभिन्न स्थानों में लगभग 180 पशुओं को पहनाया जा चुका रेडियम कॉलर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के उपाय के तहत पशुपालन विकास विभाग द्वारा मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा रहा है। गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर एवं अन्य क्षेत्रों के सड़क किनारे पाये जाने वाले पशुओं में रेडियम कॉलर लगाया जा रहा है। साथ ही अन्य जगहों पर भी सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान के तहत अभी तक लगभग 180 मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाया जा चुका है। साथ ही आगे भी यह कार्यवाही जारी है। मवेशियों में रेडियम कॉलर लगाने से रात में आने-जाने वाले वाहन चालक को दूर से ही मवेशी होने का संकेत मिल जाता है। इससे वाहन चालकों को सतर्क होकर आवागमन करने में आसानी होती है। साथ ही दुर्घटना की भी संभावना नहीं रहती है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिये थे। साथ ही मवेशियों के गले पर रेडियम बेल्ट अनिवार्यतः लगाने को कहा था। कलेक्टर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के उपायों पर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57