Advertisement

पीवीटीजी परिवारों को शत प्रतिशत गैस कनेक्शन से करें लाभान्वित

पीवीटीजी परिवारों को शत प्रतिशत गैस कनेक्शन से करें लाभान्वित
कलेक्टर अग्रवाल ने खाद्य अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के परिवारो को शत प्रतिशत् उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज खाद्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी एवं जिले भर के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने पीवीटीजी परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन से लाभान्वित करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला समन्वयक से उज्ज्वला योजना के तहत अब तक किए गए प्रगति की जानकारी ली। जिस पर जिला समन्वयक ने अब तक जिले में 1.18 लाख उज्ज्वला कनेक्शन होने की जानकारी दी। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु, जिला समन्वयक उज्ज्वला योजना कुन्दन कुमार सहित खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य. अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला खाद्य अधिकारी ने बैठक में अब तक उज्ज्वला के जिले के कुल प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण होना बताया। इस पर कलेक्टर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन से अतिरिक्त लक्ष्य मांग करने के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी को पत्राचार करने के निर्देश दिये। खाद्य अधिकारी ने जिले में लगभग 4000 के-वाईसी पूर्ण होना बताया, जिसका कि कनेक्शन जारी किया जाना है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के खाद्य निरीक्षकों को शत प्रतिशत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के ई-केवाईसी फार्म भरने एवं उनका कनेक्शन जारी कराने अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिये। साथ ही गैस एजेंसियों की जाँच एवं उचित मूल्य दुकानों की भी सतत् निगरानी करने के निर्देश दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57