Advertisement

राशनकार्ड नवीनीकरण 15 अगस्त तक

राशनकार्ड नवीनीकरण 15 अगस्त तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //राज्य शासन ने राशनकार्ड के नवीनीकरण की तिथि अब 15 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि नई सरकार के गठन पश्चात् ही राशनकार्डो का नवीनीकरण कराने का काम चालू किया गया है। गरियाबंद जिले में 2 लाख 07 हजार राशनकार्ड प्रचलित है। जिसमें लगभग 6 लाख 51 हजार सदस्य शामिल है। वर्तमान में जिले में कुल 1 लाख 93 हजार राशनकार्डो का नवीनीकरण किया जा चुका है। शेष 11 हजार 591 राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य शासन ने 15 अगस्त तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिला खाद्य अधिकारी श्री सुधीरचन्द्र गुरू ने बताया कि शेष राशन कार्डो का नवीनीकरण समय-सीमा में कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के टेबलेट, ई-पॉस मशीन में आवश्यक प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के शेष राशनकार्डधारी जिन्होंने अब तक नवीनीकरण नहीं कराया है वे अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ ले जाकर समीपस्थ उचित मूल्य दुकान मे जाकर अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण कराएं। इसके लिए जिले के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिवों को इस संबंध में मुनादी कराने एवं स्थानीय निकायों में प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57