Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय केतका के विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया!

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय केतका के विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माद्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केतका के इको क्लब इकाई द्वारा `एक पेड़ मां के नाम` अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 50 पेड़ पौधों को बच्चों की मांओं के हाथों में लगाया गया जिसमे नीम ,आम,अमरूद,कटहल,जामुन एवं अन्य फलदार वृक्ष के पौधे लगाए गए। इको क्लब के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं सहित सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं उनकी सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान देने की अपील की । श्री त्रिपाठी ने कहा कि जंगलों की कटाई एवं पेड़ पौधे लगाने एवं बचाने में लोगों की अभिरुचि न होना चिंता का विषय है ।हम आने वाली पीढ़ियों के लिए भी विषयले वातावरण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर परिवार को चाहिए कि जहां सुरक्षित क्षेत्र मिले वहां छायादार एवं फलदार वृक्षों का पौधा रोपण कर उसे सुरक्षा प्रदान करें ।श्री त्रिपाठी ने जंगलों की कटाई की रोक के लिए प्रत्येक परिवार को सामने आने की जरूरत है तथा परिवार के जितने सदस्य हैं उतना पौधारोपित कर उसे विशाल वृक्ष तैयार करने हेतु आगे आना चाहिए। वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य जे० आर० शांडिल्य, विद्यालय के व्याख्याता एम० एस० शांडिल्य, आशीष बोटकेवार , दिनेश सिंह, दुर्गा प्रसाद, यू० पी० केसरी , सरस्वती सिंह पैंकरा, निधि ग्लोरिया एवं अन्य शिक्षक -शिक्षिकाओं का सहयोग रहा ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47