Advertisement

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभांवित “

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभांवित ”

शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां जारी करने जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराने कहा

गरियाबंद // राज्य शासन के निर्देश पर एवं कलेक्टर की दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डो में “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा’ का वार्डवार शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी नगरीय निकायों में अधिकारियों से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, नल कलेक्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, नल कनेक्शन, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा नामांतरण व स्वरोजगार तथा कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाईट, मरकरी, बल्ब, ट्यूब लाईट का बंद रहना सहित अन्य समस्या का त्वरित निराकरण के लिए आवेदकों से आवेदन शिविर में आवेदन लिए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था। शिविर स्थल पर छूटे हुए लोगों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लोगों मे लाभांवित किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किया गया।
नगर पंचायत फिगेश्वर में 4 हितग्राहियों त्वरित राशन कार्ड वितरित किया गया। इनमें 74 वर्षीय कीमती धानबाई ध्रुव, 54 वर्षीय श्रीमती जानकी, सब 44 वर्षीय कुमारी बाई सोनवानी, 23 वर्षीय रिंकू ध्रुव एवं कुमारी लीना ध्रुव का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रदत शिविर स्थल पर प्रदाय किया गया। इस दौरान स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण तथा नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन वार्डवार होने पर हितग्राहियों ने कहा कि शासन की मंशानुरूप वार्ड पर ही हितग्राहियों को लाभांवित करना यह शासन की अच्छी पहल है। कई शिविर स्थल ही लोगों को कई योजनाओं के बारे में जानकारी मिल पाई है। इसके लिए उन्होंने शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

10 अगस्त तक चलेगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में आज से शुरू जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगरीय निकायों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इन शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57