Advertisement

नगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का हो रहा समाधान

नगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का हो रहा समाधान

गरियाबंद // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से शुरू हुए शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। 10 अगस्त तक चलने वाली शिविर में नागरिकों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने सभी नगरीय निकायों में शिविर का अयोजन कर नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में नागरिकों को शिविर स्थल में ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के शिविर में 4 हितग्राहियों को मौके पर ही राशन कार्ड बनाकर दिया गया। इनमें 74 वर्षीय श्रीमती धानबाई ध्रुव का अंत्योदय राशन कार्ड तथा 54 वर्षीय श्रीमती जानकी, 44 वर्षीय श्रीमती कुमारी बाई सोनवानी एवं 23 वर्षीय श्रीमती रिंकू ध्रुव का प्राथमिकता राशन कार्ड बनाया गया। साथ ही कुमारी लीना साहू, झरना एवं देवश्री साहू का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों में भी नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, नल कलेक्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, नल कनेक्शन, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा नामांतरण व स्वरोजगार तथा कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाईट, मरकरी, बल्ब, ट्यूब लाईट का बंद रहना आदि सहित अन्य समस्या का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरित की जा रही है। राजस्व विभाग द्वारा शिविर स्थल में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित एवं आवश्यकतानुसार राशन कार्ड वितरित किया जा रहा है।

नगरपालिका गरियाबंद में शिविर तिथि – सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 29 जुलाई को वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 का सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन में आयोजित किया जायेगा। 31 जुलाई को वार्ड 06,07,08 के पौनीपसारी शेड में, 03 अगस्त को वार्ड 09,10 के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में, 05 अगस्त को वार्ड 11,12,13 के लिए सुभाष चौक युगल किशोर सिन्हा घर के सामने एवं 07 अगस्त को वार्ड 14 एवं 15 के लिए शीतला मंदिर प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नगर पंचायत छुरा में शिविर तिथि – छुरा में शिविर सुबह 10 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जा रहा है । इसके तहत 29 जुलाई को वार्ड 02 बिजली ऑफिस रंगमंच, 30 जुलाई को वार्ड 03 ऑगनबाड़ी के पास रंगमंच, 31 जुलाई को वार्ड 04 एवं 12 अस्पताल परिसर के पास, 01 अगस्त को वार्ड 05 एवं 06 जैतखाम के पास रंगमंच, 02 अगस्त को वार्ड 07 एवं 08 शीतला पारा रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 09 एवं 10 गुरूघासीदास रंगमंच, 05 अगस्त को वार्ड 11 राजापारा रंगमंच, 06 अगस्त को वार्ड 13 राजापारा रंगमंच, 07 अगस्त को वार्ड 14 जिला सहकारी बैंक के पास रंगमंच एवं 08 अगस्त को वार्ड 15 जिला सहकारी बैंक के पास रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत फिंगेश्वर में शिविर तिथि – फिंगेश्वर में शिविर सुबह 11 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जा रहा है । इसके तहत 29 जुलाई को वार्ड 03 में राईस मील के पास रंगमंच में, 30 जुलाई को वार्ड 04 में गौठान के पास रंगमंच में, 31 जुलाई को वार्ड 05 में दुर्गा रंगमंच में, 01 अगस्त को वार्ड 06 में बिजली ऑफिस के पास रंगमंच में, 02 अगस्त को वार्ड 07 में स्कूल के पास रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 08 रंगमंच में, 04 अगस्त को वार्ड 09 बसस्टेण्ड में, 05 अगस्त को वार्ड 10 नये बस स्टैण्ड में, 06 अगस्त को वार्ड 11 लक्ष्मी चौक रंगमंच में, 07 अगस्त को वार्ड 12 जनपद के सामने, 08 अगस्त को वार्ड 13 सांस्कृतिक भवन में, 09 अगस्त को वार्ड 14 हल्बा पारा रंगमंच में एवं 10 अगस्त को वार्ड 15 स्कूल के पास रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत राजिम में शिविर तिथि – राजिम में शिविर सुबह 11 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। 30 जुलाई को वार्ड 03 मोन्टू दुबे घर के पास रंगमंच में एवं 04 में डोभापारा रंगमंच में, 31 जुलाई को वार्ड 05 में दुर्गा रंगमंच में, 01 अगस्त को वार्ड 06 में थाना पारा रंगमंच में, 02 अगस्त को वार्ड 07 में स्कूल के पास रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 08 ब्राम्हण गुड़ी चौक रंगमंच में, 05 अगस्त को वार्ड 09 गोवर्धन पारा में एवं वार्ड 10 के गोवर्धन पारा रंगमंच में, 06 अगस्त को वार्ड 11 दुर्गा रंगमंच में, 07 अगस्त को वार्ड 12 दुर्गा रंगमंच में, 08 अगस्त को वार्ड 13 सतनामी पारा रंगमंच में, 10 अगस्त को वार्ड 14 बलराम साहू के घर के पास रंगमंच में एवं वार्ड 15 शीतला मंदिर रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत कोपरा में शिविर तिथि – कोपरा में शिविर सुबह 11 से शाम 03 बजे तक आयोजित किया जा रहा है । इसके तहत 30 जुलाई को वार्ड 04, 05, 06, 08 के लिए पुराना नगर पंचायत भवन, 31 जुलाई को वार्ड 07,09,10 के लिए राम जानकी मंदिर परिसर, 01 अगस्त को वार्ड 11,12,13 के लिए शिव चौक सार्वजनिक मंच में, 02 अगस्त को वार्ड 14 एंव 15 के लिए पैरी नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57