Advertisement

संकुल कन्या विश्रामपुर में शिक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम सम्पन्न!

संकुल कन्या विश्रामपुर में शिक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम सम्पन्न!

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर -संकुल कन्या विश्रामपुर में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा सप्ताह के सातवें और अंतिम दिवस के समापन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका केंद्र बिंदु सामुदायिक सहभागिता पर आधारित रहा। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर के एसएमडीसी की अध्यक्षा श्रीमती श्यामा पांडे ने कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजवंत सिंह द्वारा शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक की सभी गतिविधियों का कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के समक्ष संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया साथ ही विद्यालयीन छात्राओं द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित नृत्य एवं लघु नाटिका का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से शाला प्रबन्धन समिति के सदस्यों का परिचय कराने के साथ उनसे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा शाला विकास के लिए प्रस्तावित योजना से परिचय कराकर आवश्यक सहयोग की मांग की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला शिवनंदनपुर में शिक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर संकुल समन्वयक गौरी शंकर पांडेय की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर के उपसरपंच और वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार गोयल (बल्लू) के सहयोग से न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संकुल के प्राथमिक शाला झारपारा,प्रा.एवं मा.शाला स्टेशनपारा कुंजनगर, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बालक शिवनंदनपुर, प्राथमिक शाला चोपड़ा विश्रामपुर सहित सभी संकुल के सभी विद्यालयों में अभिभावकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं न्योता भोज पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में एसएमडीसी श्रीमती श्यामा पांडेय कृष्ण कुमार गोयल बल्लू, सूरज शेट्टी, संजय सिंह स्वामी कुमार और भारी संख्या में पालक गण एवं संकुल तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉक्टर रेखा लाल के द्वारा किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47